31 दिसंबर को 'संघर्ष दिवस' के रूप में मनाएगी सपा
सपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बुधवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया, " प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में गुरुवार को सपा कार्यकर्ता लोकबंधु राजनारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने और बसपा सरकार के 'गुंडाराज' व 'जंगलराज' से प्रदेश की जनता को मुक्ति दिलाने का संकल्प लेंगे।"
उन्होंने बताया कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से सभी जिला इकाइयों को संघर्ष दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है।
चौधरी ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण को आजादी और लोकतंत्र के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने न केवल इंदिरा गांधी को चुनाव में पराजित किया था बल्किअदालत में उनकी अनैतिकता को भी उजागर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications