524 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी
सरकार ने विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड के 18 दिसंबर के सुझावों के आधार पर इन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मित्सुई का प्रस्ताव एक सहायक कंपनी के साथ-साथ एक संयुक्त उपक्रम स्थापित करने से संबंधित है।
एक दूसरी कंपनी गोल्डमैन एजेंट को एक जांच कंपनी में 93 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी गई, जबकि इंटरनेट ग्लोबल सर्विसेज को 100 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी गई।
सात अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें एक टेलीकॉम सेवा प्रदाता तेल्सट्रा टेलीकम्युनिकेशंस से जुड़ा है। पांच अन्य प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications