डाक टिकटों में बयां होगा भारत का इतिहास
इतिहासकारों और टिकट संग्रहकर्ताओं ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय से 25 डाक टिकटों का चयन किया है। भारतीय डाक विभाग के मुताबिक 'प्राइड ऑफ इंडिया' नाम से यह टिकट संग्रह किया जा रहा है।
डाक विभाग के महानिदेशक आई. एम. जी. खान ने आईएएनएस से कहा, "देशभर के विशेषज्ञों के एक दल ने राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय से 'प्राइड ऑफ इंडिया' संग्रह के लिए 25 डाक टिकटों का संग्रह किया है। भारतीय इतिहास, जीवन और संस्कृति को दर्शाने के लिए हजारों टिकटों में से इन टिकटों को चुना गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications