ब्रिटिश नागरिक को मौत की सजा पर यूरोपीय संघ ने चीन की निंदा की
53 वर्षीय अकमल शेख को मंगलवार को जहरीली सुई देकर मार डाला गया था। गत 50 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है जब चीन ने किसी पश्चिमी यूरोपीय को मौत की सजा दी है। उसे 2007 में उत्तर पश्चिम चीन के उरूमकी इलाके से चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
लेकिन आंदोलनकारियों का कहना है कि शेख मानसिक तौर पर बीमार था। पोलैंड के मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक गिरोह ने धोखे से उसे फंसा दिया। शेख को लगा कि वे लोग उसे पॉप सितारा बना देगें और उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह अपने साथ मादक पदार्थ लेकर जा रहा है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने भी चीन के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, "अकमल शेख को मौत की सजा की मैं कड़ी आलोचना करता हूं। यह फैसला भयभीत और निराश करने वाला है। लगातार अनुरोध करने के बावजूद उसे क्षमादान नहीं दिया गया।"ं
उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर चिंतित हूं कि उसकी कोई चिकित्सकीय जांच नहीं की गई। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications