शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 58 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 0.68 अंक की बढ़त के साथ 17,402.24 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,440.05 के ऊपरी और 17,322.80 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.80 अंक की वृद्धि के साथ 5,188.75 पर खुला। निफ्टी ने 5197.05 के ऊपरी और 5160.10 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
कारोबार के दौरान बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 22.28 अंक चढ़कर 6696.75 पर और स्मॉलकैप 92.93 अंक चढ़कर 8,307.90 पर बंद हुआ।
बीएसई के विभिन्न सेक्टरों में कारोबार का रुख मिला-जुला रहा। छह सेक्टरों में तेजी जबकि सात सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.45 फीसदी की तेजी जबकि दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1779 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि जबकि 1083 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 73 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications