'हमले की फिर कोशिश कर सकते हैं आतंकवादी'
अमेरिका के एक थिंक टैंक ने कहा कि नाइजीरिया के युवक उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब के नार्थवेस्ट एयरलाइंस की डेट्रॉयट जा रही उड़ान में विस्फोट का प्रयास यह साबित करता है कि अरब प्रायद्वीप में अलकायदा परिष्कृत विस्फोटक तैयार करने में सक्षम है।
स्वयं को वैश्विक खुफिया कंपनी बताने वाले स्ट्रेटफोर ने कहा है कि विस्फोटक के विफल होने का अर्थ है कि इसके निर्माता एक नई डिजाइन पर काम कर रहे हैं और अमेरिका को निशाना बनाने का प्रयास जारी रखेंगे।
संस्था ने मंगलवार को कहा कि इसका मतलब है कि सुरक्षा उपायों को आत्मघाती हमलावरों की तलाश पर केंद्रित करना चाहिए न कि विस्फोटकों पर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications