13वें वित्त आयोग की रिपोर्ट संसद में रखी जाएगी : प्रणब (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि 13वें वित्त आयोग की सिफारिशों संबंधी रिपोर्ट को संसद में पेश किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच कर राजस्व का बंटवारा तय करने के लिए गठित इस आयोग ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को सौंपी।

एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मुखर्जी ने इससे इतर पत्रकारों से चर्चा में कहा, "यहां हर चीज की एक प्रक्रिया है। हम उसके मुताबिक आगे बढ़ेंगे। हम इसे संसद में पेश करेंगे।"

वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक आगामी बजट सत्र के दौरान इसे संसद में पेश किया जाएगा।

इससे पहले, पूर्व वित्त सचिव विजय केलकर और उनकी अध्यक्षता में गठित इस आयोग के अन्य सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें अपनी रिपोर्ट में की गई सिफारिशों की भी जानकारी दी।

रिपोर्ट को संसद में पेश किए जाने से पहले इसे कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा।

वर्ष 2010 और 2015 के बीच की अवधि से संबद्ध इस रिपोर्ट को 31 दिसम्बर 2009 तक सौंपा जाना था। आयोग को 2010 से 2015 तक की योजना के लिए नए वित्तीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) पर विचार करने को कहा गया था।

वित्तीय अनुशासन लाने के लिए एफआरबीएम अधिनियम संसद ने 2003 में पारित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+