उप्र में 2 तस्कर गिरफ्तार
जिले के सारनाथ थाना-प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "सूचना के आधार पर बुधवार तड़के एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने आशापुर रेलवे क्रासिंग के समीप प्रमोद कुमार और रामशंकर (दोनों 35 वर्ष) नाम के दो तस्करों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों मूल रूप से फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं।"
उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दोनों के पास से 70,000 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।
सिंह के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पिछले चार वर्षो से नेपाल स्थित एक गिरोह के लिए काम करते हैं, जो मादक पदार्थो और नकली नोटों की तस्करी में शामिल है। दोनों लोग नेपाल से मादक पदार्थ और जाली नोट लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद अपने ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान इनके गिरोह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications