वीजा नीति पर टिप्पणी के मामले में थरूर ने की कृष्णा से भेंट
मुलाकात के बाद कृष्णा ने संवाददाताओं को बताया, "जब भी कोई नीति लागू होती है, तो उस पर प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। मोटे तौर पर नीति तैयार कर ली गई है और इस मामले में जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा।"
कृष्णा ने कहा कि मुलाकात थरूर के अनुरोध पर की गई थी।
थरूर ट्विटर पर नए वीजा नियमों के खिलाफ अपनी राय व्यक्त करने की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। ये नियम अमेरिका में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादियों के वैध दीर्घावधि वीजा पर भारत आने की बात उजागर होने के बाद ये नए नियम लागू किए गए थे।
कृष्णा ने सोमवार को थरूर द्वारा सरकार के साथ अपने मतभेदों को सार्वजनिक करने पर ऐतराज व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, "अगर कोई मतभेद हैं तो उन्हें दोनों मंत्रालयों की चारदीवारी के भीतर सुलझाया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications