चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत, 3 नए मामले
चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच.सी. गेरा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाओं में 29 वर्षीय हरप्रीत कौर हरियाणा के कुरूक्षेत्र शहर की थी, जबकि एक अन्य महिला 30 वर्षीय परमिंदर कौर पंजाब के पटियाला की रहने वाली थी। उन्हें कुछ दिन पहले ही स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती किया गया था।
उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब व हरियाण के स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी खबर दी है और उन्हें बता दिया है कि जो लोग मरीजों से सीधे संपर्क में थे उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाए। इसके अलावा तीन अन्य लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मामला पंजाब से और दो हरियाण से हैं।
यहां के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सात चण्डीगढ़, 23 पंजाब, 14 हरियाणा, पांच हिमाचल और एक उत्तर प्रदेश के मरीज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications