भोपाल में पकड़ी गई नकली दवा बनाने की फैक्टरी
पुलिस के अनुसार निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक आवास में मंगलवार को दबिश दी गई तो वहां दवा बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। फैक्टरी के संचालक अनिल अग्रवाल ने सिकंदराबाद की एक फर्म से अपने को संबद्ध होना बताया मगर वह इस बात का प्रमाण उपलब्ध नहीं करा पाए।
निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक आर. एस. मिश्र ने बताया, " इस कंपनी में शक्तिवर्धक दवाइयां बनाई जाती थी और कई इलाकों में इसकी आपूर्ति भी की जाती थी। पुलिस ने भारी मात्रा में दवा से भरी और खाली बोतलें भी बरामद की हैं। दवा बनाने और बोतलों को सील बंद करने की एक मशीन भी पुलिस को मौके से मिली है। पुलिस ने संचालक अनिल अग्रवाल को हिरासत मे लिया है।"
पुलिस के मुताबिक अग्रवाल की एक दवा की दुकान भी है जहां से फैक्टरी में बनने वाली दवा की आपूर्ति की जाती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications