तिवारी पर लगे आरोपों की उच्च स्तरीय जांच हो : निशंक
पोखरियाल ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा, "तिवारी जैसी शख्सियत के खिलाफ लगे इतने गंभीर आरोपों की जांच की जानी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "उच्च स्तरीय जानकारी से ही यह साबित हो सकेगा कि यह सही है या गलत। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"
आंध्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार शाम देहरादून पहुंचे तिवारी ने इससे पहले अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने इसे अपने खिलाफ रचा गया षडयंत्र बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications