13 सालों से फरार है बलात्कार का आरोपी पुलिस अधिकारी

डीआईजी टंडन ने 13 साल पहले दौसा निवासी इस महिला के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पीड़ित महिला ने दौसा में डीआईजी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इस घटना को लेकर उस वक्त आंदोलन करने वाले दौसा के निर्दलीय सांसद डा. किरोड़ीलाल मीणा ने टंडन को अब तक गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में एक बार फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में वह मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिलने पहुंचे लेकिन उनसे उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। मीणा इसके बाद मुख्यमंत्री निवास के पास धरने पर बैठ गए।

मीणा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "तत्कालीन भैरोंसिंह शेखावत सरकार के बाद से इस मामले को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़ित महिला 13 साल से न्याय मिलने की उम्मीद लगाई हुई है। घटना के बाद से ही डीआईजी फरार है। उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था पर वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+