पाक: मुहर्रम के जुलूस में धमाका, 15 मरे

यह हमला उस समय हुआ जब मुहर्रम का एक जुलूस सीएमएच रोड स्थित इमामबारगाह के अंदर प्रवेश कर रहा था। यहां पर बैरीकेडिंग को पार करते समय पुलिस जुलूस में शामिल लोगों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान जुलूस में शामिल एक आत्मघाती हमलावर ने अपने आपको बम से उड़ा दिया।
धमाका होते ही इलाके में भगदड़ मच गई। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी समेत पंद्रह लोग मारे गए हैं। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 15 पुलिसकर्मी भी हैं। इस हमले के बाद पाकिस्तान अधीकृत कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications