उड़ीसा: नक्सलियों ने बसों में आग लगाई

नक्लसियों ने जनजातीय लोगों के खिलाफ पुलिस की कथित ज्यादतियों के खिलाफ बंद का आह्वान किया है। इसी के दौरान गजपति जिले के रायपांका इलाके में चार बसों में आग लगा दी गई।
गजपति के पुलिस अधीक्षक संजीव अरोड़ा ने कहा कि रविवार रात नक्सलियों ने चार सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने एक मोबाइल टॉवर में आग लगा दी।
मल्कानगिरी जिले में नक्सलियों ने वन विभाग की एक इमारत को भी आग के हवाले कर दिया। राज्य के कई इलाकों में सड़क मार्ग बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने विभिन्न जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications