उस्मानिया विश्वविद्यालय में तनाव, कई छात्र भूख हड़ताल पर
भूख हड़ताल पर बैठे कुछ छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही कई और छात्रों ने अनशन शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्ट्स कॉलेज भवन के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
ज्वाइंट एक्शन कमिटि (जेएसी) के छात्र नेताओं और पुलिस के बीच विश्वविद्यालय परिसर में बहस भी हुई। अनशन पर बैठे छात्रों को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया था, जिसके बाद परिसर में तनाव फैल गया।
जेएसी तीन जनवरी को हैदराबाद में बड़ी रैली आयोजित करने वाली है। उधर, हैदराबाद के पुलिस आयुक्त बी.प्रसाद राव ने कहा कि छात्रों को रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications