नेपाल में स्वाइन फ्लू से 2 महिलाओं की मौत
स्वाइन फ्लू से ग्रसित 30 वर्षीय महिला की मौत बीर अस्पताल में हुई। सरकारी मीडिया ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। महिला के परिजनों के अनुरोध पर उसकी पहचान छुपाई गई है। वह भक्तपुर शहर की रहने वाली थीं।
बीर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार महिला ने गुरुवार को दम तोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चितवन शहर में भी स्वाइन फ्लू की वजह से एक महिला की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि नेपाल में स्वाइन फ्लू से संक्रमण का पहला मामला छह माह पूर्व प्रकाश में आया था। देश में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 50 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications