पहले 11 महीनों में चीन के औद्योगिक मुनाफे में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस दौरान आर्थिक वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत अधिक रही।
एनबीएस ने जनवरी-अक्टूबर और जनवरी-सितम्बर की अवधि के औद्योगिक मुनाफे के आंकड़ें नहीं दिए लेकिन कहा कि पहले आठ महीनों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में औद्योगिक मुनाफे में 10.6 प्रतिशत की गिरावट आई।
एनबीएस ने कहा कि ऊर्जा कंपनियों के मुनाफे में पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना और रसायन फाइबर क्षेत्र के मुनाफे में दो गुना वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications