मप्र में 3 लोगों की जलकर मौत
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर बायपास में रहने वाले उपेंद्र वर्मा के घर में सोमवार सुबह अचानक आग लग जाने से उनकी पत्नी सियाबाई (25 वर्ष) और दो बच्चों शिवम (छह वर्ष) व विशेष (तीन वर्ष) की झुलसकर मौत हो गई है। कोतवाली पुलिस आग लगने और हादसे की वजह जानने के लिए जांच कर रही है।
कोतवाली थाने के प्रभारी जे.डी.शर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि महिला और उसके दो बच्चों की सोते समय आग लगने से मौत हुई है अथवा उन्हें जलाया गया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications