नरसिम्हन ने आंध्र के राज्यपाल का कार्यभार संभाला
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए.आर.दवे ने सोमवार को राजभवन में नरसिम्हन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के.रोसैया, उनके कैबिनेट के सदस्य, विभिन्न दलों के नेता, मुख्य सचिव रामकंठ रेड्डी और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
कथित सेक्स स्कैंडल के उजागर होने के बाद 86 वर्षीय नारायणदत्त तिवारी ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल पद से स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। तिवारी ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications