बिहार में तापमान में भारी गिरावट
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सोमवार को पटना में न्यूनतम तापमान 6़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री कम है। गया जिले में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 6़ 5 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का 12़ 0 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने सोमवार को बताया कि भूमध्य सागर से चल रही हवा के हिमालय पर्वत से टकराकर देश के मैदानी भागों में प्रवेश करने से बिहार सहित उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications