कराची विस्फोट में 20 मरे, 80 घायल (लीड-3)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शहर के मुख्य मार्ग एम.ए. जिन्ना रोड पर हजारों की तादाद में शिया मुसलमान मातम करते हुए जुलूस में शामिल थे। उसी वक्त हमलावर ने जुलूस की अग्रिम पंक्ति के पास विस्फोट को अंजाम दिया।

कराची के पुलिस प्रमुख वसीम अहमद ने कहा कि विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए। पीड़ितों में युवा और बच्चे शामिल हैं।

सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री सगीर अहमद ने निजी टेलीविजन चैनल जियो टीवी से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है।

हमले के बाद शहर में दंगा भड़क गया है और भीड़ ने दुकानों और करीब एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी।

कराची के महापौर मुस्तफा कमाल ने कहा कि शिया और सुन्नी संप्रदाय में तनाव बढ़ाने और शहर की शांति भंग करने के लिए इस हमले को अंजाम दिया गया।

अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि देश को अस्थिर करने के लिए तालिबान, अल कायदा और सुन्नी आतंकवादी समूह ने त्रिकोणीय गठजोड़ बना लिया है।

मलिक ने विस्फोट के बाद हुई हिंसा की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों ने हालात पर काबू पा लिया है।

प्रशासन ने शहर में मुहर्रम के जुलूस की सुरक्षा के लिए 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था। उसके बावजूद इस हमले को अंजाम दिया गया।

शिया मुसलमान सन 680 में इमाम हुसैन के दिए गए बलिदान को याद करते हुए यह पर्व मनाते हैं।

टेलीविजन चैनल 'समा' ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा है कि हमलावर जुलूस में लोगों की भीड़ के बीच कूद गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जामिया कपड़ा बाजार के नजदीक डेंसो हॉल में यौमे आशुरा के वक्त विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद भगदड़ मच गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+