दिल्ली में पारा गिरा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था।"
अधिकारी ने कहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह में हल्का कोहरा भी छाया था।
रविवार को न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications