हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी : शिबू सोरेन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक शरद यादव के आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झामुमो, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के नेताओं के एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सोरेन ने यह बात कही। ज्ञात हो कि झारखंड विधानसभा के चुनाव सम्पन्न होने के बाद इन दलों ने सोरेन की अगुवाई में राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सोरेन 30 दिसम्बर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सोरेन ने कहा, "जिस उद्देश्य से अलग राज्य झारखंड का गठन किया गया था वह पिछले 9 सालों में भी पूरा नहीं हो पाया है। मैं थोड़े दिनों के लिए मुख्यमंत्री भी रहा और कांग्रेस के साथ सरकार भी बनाई लेकिन कुछ नहीं हो सका।"

उन्होंने कहा कि झारखंड में मजबूत सरकार देने के लिए उन्होंने नई राह पकड़ी है। वे तत्परता के साथ काम करेंगे और झारखंड का नक्शा बदलेंगे।

उन्होंने कहा, "हमारे पास 45-46 विधायकों समर्थन हैं, हम मजबूत सरकार देंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।"

इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के सम्पन्न होने के बाद जो नतीजे आए थे उसके मुताबिक झारखंड के भविष्य के लिए सबसे बेहतर विकल्प झामुमो और आजसू के साथ मिलकर सरकार बनाना था। अब यह निर्दलियों की सरकार नहीं रहेगी। यह अब राजनीतिक दलों की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रभावी सरकार देने के लिए हम एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाएंगे और जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।

आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने इस अवसर पर कहा कि जनादेश निश्चित तौर खंडित आया है लेकिन प्रदेश की जनता को बेहतर विकल्प देने के लिए हमने यह गठबंधन किया है। झारखंड को उसका वास्तविक हक दिलाना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+