पाकिस्तान, अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर अमेरिका का मुख्य जोर

वाशिंगटन, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा कि इराक के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जहां 9/11 हमले की साजिश रची गई तथा अब भी उसके और खिलाफ हमलों की साजिश रची जा रही है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने रविवार को एनबीसी से कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा इस समय आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अपनी प्राथमिकताएं तय करने के प्रयास में हैं।

गिब्स ने कहा कि इराक के बाद अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान दिया गया है। वहां की गुफाओं में बैठे लोगों ने 9/11 के हमले की साजिश रची तथा अब यमन और सोमालिया जैसे देशों के लोगों की मदद से अन्य हमलों की योजना बना रहे हैं।

गिब्स ने आश्वस्त किया कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान,यमन और सोमालिया में स्थित अलकायदा के आतंकवादियों को निशाना बनाया जाएगा।

उधर रविवार को एक अन्य टाक शो में अमेरिका की आतंरिक सुरक्षा मंत्री जेनेट नेपोल्टियानो ने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि नाइजीरिया के नागरिक उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब ने विमान में विस्फोट के लिए अलकायदा से निर्देश लिया हो या वह विस्तृत आतंकवादी नेटवर्क का हिस्सा हो।

नेपाल्टियानो ने समाचार चैनल सीएनएन पर कहा कि संदिग्ध अब्दुल मुतल्लब एक बड़ी निगरानी सूची में शामिल था। इसमें करीब पांच लाख लोगों के नाम शामिल हैं। इसे विमानन कंपनियों और विदेशी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया गया है।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि अब्दुल मुतल्लब को अमेरिका की यात्रा से रोकने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+