रुचिका की 16वीं पुण्यतिथि मंगलवार को
रुचिका की मित्र आराधना के पिता आनंद प्रकाश ने बताया कि रुचिका की पुण्यतिथि के अवसर पर हम पंचकूला के सेक्टर छह स्थित मकान नंबर 363 में जाएंगे जहां उसने आत्महत्या की थी। उसकी याद में वहां हम लैंप की रोशनी में एक मिनट का मौन रखेंगे और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके बाद हम वहां से एक शांति रैली निकालेंगे जिसमें हर उम्र और वर्ग के लोग शामिल होंगे।
गौरतलब है कि रुचिका ने 28 दिसंबर 1993 को जहर खा लिया था उसके अगले दिन चंडीगढ़ में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में उसकी मौत हो गई थी।
आनंद प्रकाश और उनकी पत्नी मधु रुचिका और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए पिछले 19 वर्षो से लड़ाई लड़ रहे हैं। रुचिका की दोस्त आराधना इस छेड़छाड़ मामले में एकमात्र गवाह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications