रुचिका मामले में ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान शुरू
आराधना ने आईएएनएस को बताया कि हमने इस मुकदमे को खोलने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया है। दूर बैठे जो लोग भी अपना समर्थन देना चाहते हैं वे इस ईमेल पर अपना समर्थन व्यक्त कर सकते हैं।
रुचिका 13 साल पूर्व हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.पी.एस. राठौड़ की छेड़छाड़ की शिकार बनी थी और घटना के तीन साल बाद उसने आत्महत्या कर ली। अभी हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत ने राठौड़ को दोषी करार दिया है और छह महीने जेल की सजा सुनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications