अनिल अंबानी समूह के रोजा विद्युत संयंत्र से बिजली उत्पादन शुरू
कोयले पर आधारित यह तापीय विद्युत संयंत्र रिलायंस पावर लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रोजा में लगाया है।
आरपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.पी. चलसानी ने सोमवार को लखनऊ से रोजा विद्युत संयंत्र गए संवाददादातों को बताया कि 1200 मेगावाट क्षमता वाले इस संयंत्र से प्रथम चरण में सोमवार को 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। आने वाले समय में बहुत जल्द 300 मेगावाट और बिजली का उत्पादन होने लगेगा।
चलसानी ने कहा कि करीब 6,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला 1,500 एकड़ जमीन में फैला अनिल अंबानी समूह का यह विद्युत संयंत्र उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश होगा।
आरपीएल अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ सालों में इस संयंत्र से 1200 मेगावाट (पूरी क्षमता) बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications