तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस सांसद और मंत्री मोइली व अहमद पटेल से मिले
मोइली और पटेल ने तेलंगाना क्षेत्र के इन नेताओं से कहा कि उनकी भावनाओं से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत करा दिया जाएगा।
मोइली और पटेल से मिलने वालों में तेलंगाना से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वी. हनुमंत राव और मधु गौड़ याक्षी भी शामिल रहे।
राव ने आईएएनएस से कहा कि हमने पटेल और मोइली से कहा कि तेलंगाना के लिए जल्द कुछ करें अन्यथा यह आंदोलन और फैलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications