ईरान में झड़पों में मुसावी के भतीजे सहित कई मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफवाहों के बीच अली मुसावी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। कुछ खबरों में कहा गया कि सीने पर गोली लगने से उसकी मौत हुई।
ईरानी पुलिस ने शुरू में किसी भी मौत से इंकार किया लेकिन रविवार शाम ईरानी टेलीविजन ने प्रदर्शनों के दौरान कुछ मौतें होने की पुष्टि की।
जून में राष्ट्रपति पद के विवादास्पद चुनाव के बाद से किसी भी प्रदर्शन में हुई मौत को सरकार ने पहली बार स्वीकार किया।
पुलिस उप प्रमुख अहमद-रेजा रादान ने बताया कि मृतकों की संख्या केवल चार है। इनमें से एक की मौत गोली लगने से, एक की पुल से गिरने से और दो की मौत कार दुर्घटना में हुई। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस हथियारबंद नहीं थी।
रूढ़िवादी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के विरोधी सुधारवादी विपक्ष ने दावा किया कि तेहरान में प्रदर्शनों के दौरान अली मुसावी सहित चार लोगों की हत्या हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications