पंजाब में 17 किलो सोने और हीरों के साथ दो चोर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि रविवार को दुकानदार के दुकान खोलने पर चोरों को पकड़ा गया। पुलिस ने दुकान में काम करने वाले संदीप और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार तड़के तब हुई जब दुकान पर तैनात सुरक्षाकर्मी दुकान से दूर था। वहां तोड़फोड़ के कोई निशान नहीं पाए गए। दुकान के तालों को खोलने के लिए चाभियों का इस्तेमाल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications