बाल ठाकरे ने शीला दीक्षित की सराहना की
सोमवार को अपनी पार्टी के मुख पत्र 'सामना' में लिखे अपने संपादकीय में ठाकरे ने दीक्षित को उनके प्रशासनिक कौशल और कठोर फैसलों के लिए 'मर्द' की संज्ञा दी है।
संपादकीय में लिखा है कि शीला का स्पष्ट विचार है कि किस तरह पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के लोग दिल्ली की आबादी बढ़ा रहे हैं, जो मुंबई की तरह ही परेशानी का सबब बन जाएगा।
शनिवार को दीक्षित ने बाहरी लोगों के राजधानी में आने से रोकने के लिए दिल्ली और उससे सटे कस्बों के लिए एक समान आर्थिक और कराधान क्षेत्र बनाने की बात कही थी।
संपादकीय में लिखा गया कि आबादी बढ़ने के बावजूद दिल्ली का क्षेत्रफल उतना ही है जबकि पड़ोसी राज्य इंच भर जमीन देने को राजी नही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications