अमेरिकी विमान में आतंकवादी हमले की आशंका से पुलिस सहायता मांगी गई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विमान के डेट्रॉयट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एक यात्री से पुलिस ने पूछताछ की। समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार शौचालय में करीब एक घंटा बिताने के कारण जब उड़ान सहायक ने उससे पूछताछ की तो यात्री ने उससे बहस की। संदिग्ध व्यक्ति के पास से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।
पुलिस ने उड़ान संख्या 253 के सभी यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। इसी उड़ान में नाइजीरिया के नागरिक उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब ने क्रिसमस के दिन कथित रूप से आगजनी का प्रयास किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications