भारतीय इंजीनियर अमेरिका में जगा रहा है जैविक खेती की अलख

मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रदीप जैन इंजीरियरिंग में स्नातक करने के बाद 1993 में आगे की पढ़ाई करने अमेरिका गए थे। बाद में वे वहीं बस गए और अमेरिकी नागरिकता ले ली। जैन ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई है जिसकी एक शाखा अमेरिका में है तो दूसरी शाखा भोपाल में है। जैन अपने कारोबार के साथ शिकागो के करीब विंडलैंड में पिछले दो साल से जैविक विधि से खेती कर रहे हैं। दो एकड़ क्षेत्र में जैविक खेती के जरिए सब्जी, फल और अनाज की पैदावार कर रहे हैं।

जैन ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि अमेरिका के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग हैं और यही कारण है कि लोग रासायनिक उर्वरक के सहारे पैदा की जाने वाली सब्जी, फल और अनाज के सेवन से दूर हट रहे हैं। इन स्थितियों से लोगों में जैविक खेती से उगाई गई फसल की मांग बढ़ी है।

जैन बताते हैं कि जैविक विधि से खेती किए जाने वाले क्षेत्र को हावी फार्म कहा जाता है। जैविक खेती के जरिए उगाई जाने वाली फसलों के लिए वहां बाजार भी है जिन्हें फार्मिग मार्केट कहा जाता है। पौष्टिक आहार की बढ़ती मांग के चलते जैविक खेती की पैदावार को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अमेरिका से आए जैन ने अपनी पत्नी लीसा जैन के साथ यहां प्रदेश के कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया से मुलाकात कर जैविक खेती पर चर्चा की। कुसमारिया ने प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई जा रही जैविक नीति के बारे में बताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जैविक विधि से खेती करने वाले किसानों को हरसंभव मदद देगी।

मेहमानों ने कृषि विभाग के फंदा कृषि फार्म हाउस को भी देखा। फंदा कृषि फार्म हाउस के प्रभारी मनोहर दिलवारिया ने उन्हें बताया कि यहां रासायनिक खाद और जैविक विधि से खेती की जा रही है। यहां आने वाले किसानों को दोनों विधियों से की जाने वाली खेती के अंतर को बताया जाता है। कुसमारिया हर गांव में एक-एक आदर्श जैविक कृषि फार्म बनाना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+