ब्रिटिश नागरिक को चीन में दी जाएगी फांसी
ब्रिटिश नागरिक अकमल शेख (53) को चीन के पश्चिमी झिनजियांग क्षेत्र के उरुमकी में चार किलो हेरोइन की तस्करी के आरोप में दोषी करार दिया गया था। उसे मंगलवार की सुबह फांसी सजा देना निर्धारित किया गया है।
ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन रिप्राइव ने कहा कि शेख के चचेरे भाई सोहेल शेख ने अपनी याचिका में कहा, "हमने उसके जीवन के लिए प्रार्थना की है।"
सोहेल शेख ने अपनी याचिका उरुमकी की अदालत के साथ ही राष्ट्रपति हू जिंताओ, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस और सर्वोच्च लोक अदालत के समक्ष दाखिल की है।
रिप्राइव ने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने इस महीने की शुरुआत में शेख के लिए क्षमादान की अपील की थी। लेकिन शेख की अंतिम अपील 21 दिसंबर को खारिज की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications