प्रवासी भारतीयों की संस्था 7 लोगों को सम्मानित करेगी

वाशिंगटन, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर भारतीय मूल के लोगों का संगठन (जीओपीआईओ) भारतीय प्रवासी दिवस 2010 से पहले छह जनवरी को सात लोगों को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सामुदायिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित करेगा।

सामुदायिक सेवा पुरस्कार उन प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को दिया जाएगा जिन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए परोपकारी काम किया है और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में प्रवासी मामलों के मंत्री व्यालार रवि यह पुरस्कार देंगे।

व्यालार रवि इस समारोह को संबोधित भी करेंगे। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री लेनी सेठ उपस्थित रहेंगे।

इस वर्ष के वार्षिक पुरस्कार राजन रामनाथ (नीदरलैंड) दातुक विनोद शेखर (मलेशिया) लक्ष्मणदास पगारानी (दुबई) डा. प्रभाकर (यूएई) रमेश गुप्ता (अमेरिका) को दिया जाएगा। इस मौके पर विशेष पुरस्कार के लिए डा. जगत मोटवानी (अमेरिका) और इस्साक जॉन (दुबई) का चयन किया गया है।

जीओपीआईओ के अध्यक्ष दिलजीत राणा ने कहा, " जीओपीआईओ ने कुछ ऐसे प्रवासी भारतीयों की पहचान की है जिन्होंने अपने कार्यो और सेवाओं के जरिए देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है"।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+