रेलवे पुल पार करते 3 महिलाएं कटकर मरी
दमोह देहात क्षेत्र थाने के प्रभारी आर. एस. पांडे ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि सिलरीकीरी की रहने वाली सविता अहिरवार , गुड्डी अहिरवार और रश्मि मजदूरी करने के लिए दूसरे गांव जा रही थीं। उनके गांव के करीब कोपरा नदी पड़ती हैं, जिस पर रेलपुल बना है। वे नदी को पार करने के लिए रेलपुल से गुजर रही थी तभी बीना से कटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गई और तीनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications