दिल्ली के घरेलू हवाईअड्डे पर लगी आग
एक अधिकारी ने बताया कि हवाईअड्डे पर आग लगने की सूचना 5.10 बजे मिली। स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। आग निर्माणाधीन इमारत के तहखाने में लगी। इस घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।
गौरतलब है कि राजधानी के घरेलू हवाईअड्डे पर शनिवार को भी आग लगने की घटना हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications