केरल में मद्यपान को लेकर राष्ट्रपति ने चिंता जताई

उन्होंने यहां अखिल भारतीय महिला वकील महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन को उद्घाटन करते हुए कहा कि एक ऐसे प्रदेश में जहां की महिलाओं ने कानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं वहां इस तरह का सम्मेलन आयोजित होना बहुत महत्वपूर्ण है।

पाटील ने कहा कि भारत में केरल ऐसा राज्य है जहां महिलाओं की आबादी 51 फीसदी और उनकी साक्षरता दर 81 फीसदी है। उन्होंने कहा कि वह अचंभित हैं कि इसके बावजूद यहां मद्यपान बहुत ज्यादा है और महिलाओं को इसका सबसे अधिक खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसी तरह दहेज की समस्या भी बदस्तूर जारी है जो कि देश के लिए एक बड़ी समस्या है।

राष्ट्रपति ने यह बात ऐसे समय में कही है जब राज्य में दिसम्बर के महीने में शराब का कारोबार 450 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+