पाकिस्तान में 15 आतंकवादी मारे गए
पाकिस्तानी सेना द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि सेना की जवाबी कार्रवाई में 15 आतंकवादी मारे गए हैं जिसमें आतंकवादी कमांडर जैनुअल भी शामिल है।
बोया नराई पोस्ट पर रविवार की रात हुए हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
सरकार के मुताबिक दक्षिणी वजीरिस्तान के कबायली इलाकों में 17 अक्टूबर से ही सरकारी सैन्य बल तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके के प्रमुख कस्बों और मुख्य मार्गो पर कब्जा कर लिया है।
कई सप्ताह से चल रहे हवाई और जमीनी अभियान के बाद सेना के 30,000 से अधिक जवानों ने दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबान और अलकायदा के कुख्यात आतंकवादियों के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है।
पाकिस्तानी सेना का दावा है कि अभियान के दौरान अभी तक 625 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि इस दौरान 80 से अधिक सैनिक भी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications