कराची विस्फोट में मरने वालों की संख्या 20 हुई (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हमले के बाद शहर में दंगा भड़क गया है और भीड़ ने दुकानों और करीब एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी।
प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री सगीर अहमद ने निजी टेलीविजन चैनल जियो टीवी से कहा कि अस्पतालों में 20 शव पहुंचे हैं जबकि 40 लोग घायल हुए हैं।
कराची के शीर्ष नागरिक प्रशासक जावेद हमीद ने कहा कि यह आत्मघाती हमला था।
प्रशासन ने शहर में मुहर्रम के जुलूस की सुरक्षा के लिए 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
शिया मुसलमान सन 680 में इमाम हुसैन के बलिदान को याद करते हुए यह पर्व मनाते हैं।
टेलीविजन चैनल 'समा' ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा है कि हमलावर जुलूस में लोगों की भीड़ के बीच कूद गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जामिया कपड़ा बाजार के नजदीक डेंसो हॉल में यौमे आशुरा के वक्त विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद भगदड़ मच गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications