इस्तीफे के बाद भूमिगत हुए एन.डी. तिवारी
कांग्रेस के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि वह रविवार को ही दिल्ली रवाना हुए थे परन्तु वहां रुके नहीं। उनके लखनऊ या नैनीताल जाने की संभावना है। वह गुप्त स्थान पर रहना चाहते हैं।
कथित रूप से विवादित टेप प्रकाश में आने के बाद वह सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए और न ही उन्होंने कोई स्पष्टीकरण दिया।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक तिवारी पार्टी आलाकमान से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे परन्तु इसमें असफल रहे।
शुक्रवार को स्थानीय चैनल 'एबीएन आंध्रा ज्योति' द्वारा एक विडियो में उनको तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया था। बाद में हैदराबाद उच्च न्यायालय ने उक्त विडियो के प्रसारण पर रोक लगा दी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications