भारतीय जमीन पर साड़ी में उतरीं जापानी प्रधानमंत्री की पत्नी

लाल रंग की चमकती हुई साड़ी में दिल्ली पहुंची मियूकी तीन दिवसीय यात्रा के लिए अपने पति युकिओ हातोयामा के साथ रविवार शाम ही मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंच चुकी थीं।

जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी का इस तरह से भारत आना अगस्त के चुनावों के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सत्ता में आने के बाद से जापानी कूटनीति की दुनिया में हुए परिवर्तन को चिन्हित करता है। इससे पहले जापान में 54 वर्ष तक लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का शासन था।

शंघाई में जन्मी पूर्व अभिनेत्री मियूकी हातोयामा ने सत्ता बदलने के तुरंत बाद एक ऐसे देश में खुद को नए अंदाज में पेश किया है जहां के प्रधानमंत्रियों की पत्नियां सार्वजनिक स्थलों पर बहुत कम ही दिखाई देती थीं। मियूकी न केवल सार्वजनिक स्थलों पर नजर आती हैं बल्कि वह खुद को एक लुभावने और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ प्रस्तुत करती हैं।

बासठ वर्षीय बहिर्मुखी मियूकी को सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक वस्त्र और जूते पहनने में कोई आपत्ति नहीं है। जब वह पिछले वर्ष 26 अगस्त को अपना वोट डालने पहुंची तो उन्होंने उस अवसर पर जीन्स पहनना पसंद किया थाअजबकि उनके पति ने सूट पहना हुआ था।

विश्व की सबसे अधिक आकर्षक महिलाओं में शामिल मियूकी हातोयामा ने अपनी किताब 'मोस्ट बिजैरी थिंग्स दैट आई हेव एनकाउंटर्ड' में अपनी यात्राओं का विवरण दिया है।

वह यहां राजधानी के सुप्रसिद्ध लक्ष्मीनारायण मंदिर की यात्रा भी करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+