चित्रकूट में दलित किशोरी की हत्या
भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव में रविवार की दोपहर गांव के खेली नामक दलित की 14 वर्षीय बेटी ममला अपने बीहड़ के खेतों में चारा काटने गई थी। शाम को वापस आने से पूर्व किसी ने उसी के हंसिये से उसकी गला काट कर हत्या कर दी। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने खेत जाकर खोज-बीन की तो खून से लथपथ उसका शव मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त और फटे-चिथे थे। जिससे बलात्कार की आशंका जतायी जा रही है।
खेतों पर काम कर रहे कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी खेत के काश्तकार को शाम के वक्त भागते हुए देखा गया। घटना की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा एचएस, अपर पुलिस अधीक्षक वी.के. मिश्रा, सीओ उद शंकर व शहर कोतवाल सीडी गौड़ देर रात तक घटना स्थल का मुआयना करते रहे। हत्या में प्रयुक्त हंसिया शव के पास से बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा एचएस का कहना है कि किशोरी के अस्त-व्यस्त कपड़ों से लगता है कि हत्या से पूर्व दुराचार किया गया है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल काश्तकार की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications