बाल ठाकरे ने मुझे शुभकामनाएं दी : गडकरी

भाजपा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार मुंबई आए गडकरी ने शिव सेना प्रमुख से उनके आवास 'मातोश्री' में मुलाकात की, जहां गडकरी को शिव सेना प्रमुख ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

गडकरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्हें (गडकरी) को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाना होगा।

ठाकरे ने गडकरी में विश्वास जताया और कहा कि नए भाजपा अध्यक्ष बेहतर काम करेंगे।

करीब 45 मिनट की मुलाकात के बाद गडकरी ने कहा, "मैं ठाकरे का बहुत सम्मान करता हूं और वह हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।"

गडकरी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ठाकरे का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है।

शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे विदेश दौरे पर हैं और उनके आने के बाद गडकरी उनसे मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+