हिमाचल प्रदेश बर्फीली हवाओं के चपेट में (लीड-1)
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी शिमला में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था।
बहरहाल, शिमला में धूप खिले होने के कारण अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लाहौल और स्पीति जिले में केलांग और किन्नौर जिले केकल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: -9.7 डिग्री सेल्सियस और -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुल्लू के समीप भुंतर और मंडी जिले के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री और 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में ऊना शहर का तापमान सबसे अधिक रहा। वहां का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय के मुताबिक राज्य में मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications