पंजाब और हरियाणा में और लुढ़केगा पारा
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ में सोमवार को इस सत्र का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। सोमवार को चण्डीगढ़ का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के अंबाला और करनाल में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "क्षेत्र में मौसम काफी स्थिर है जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम को कुहरा छाया रहेगा। अभी तक ठंडी हवाओं से राहत नहीं मिली है और अभी तापमान के और नीचे जाने की संभावना है।"
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को पंजाब के अमृतसर में सबसे अधिक ठंड रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications