झारखण्ड में गठबंधन देगा विकासपरक सरकार: गडकरी
मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, " शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। झारखण्ड में विकास को बढ़ावा देने वाली सरकार का गठन होगा।"
झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन सोमवार को गडकरी से मिलने मुंबई पहुंचे।
गडकरी ने कहा, " झारखण्ड की जनता को साफ छवि वाली सरकार मिलेगी। हमारा साझा कार्यक्रम होगा। मैं उन्हें (शिबू सोरेन) अच्छा करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
उल्लेखनीय है कि रांची में बुधवार को शिबू सोरेन तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोरेन ने शनिवार को 45 विधायकों के समर्थन के साथ राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications