भाजपा देशभक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी : सुषमा

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार भोपाल आई सुषमा स्वराज ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,"सदन में वास्तव में विपक्ष की भूमिका पहरेदार की होती है और उनका दल इस भूमिका को पूरी जिम्मेदारी और बहादुरी से निभाएगी। चुनाव तो पांच साल में एक बार होते है और सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई सदन के हर सत्र में लड़ना होती हैं। जनता के दर्द का अहसास सरकार को कराने और उसकी पीड़ा को सरकार के कानों तक पहुंचाने के अलावा गलत नीतियों में सुधार के लिए उनका दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। "

झारखंड में चुनाव के दौरान शिबू सोरेन पर तरह-तरह के आरोप लगाने और फिर उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन अभी दोषी नहीं है। उन पर हत्या का आरोप है मगर उच्च न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में खंडित जनादेश के बीच हमारे सामने दो ही विकल्प थे या तो हम कांग्रेस को मधु कोड़ा जैसी सरकार बनाने का मौका दें अथवा सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने दें ।

उन्होंने आगे कहा कि सोरेन को समर्थन देने का फैसला किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पार्टी संसदीय बोर्ड का है। बोर्ड की बैठक में किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया था। समर्थन का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था।

इंडो एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+