कराची में विस्फोट, 2 की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जामिया कपड़ा बाजार के नजदीक डेंसो हॉल में यौमे आशुरा के वक्त विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद भगदड़ मच गया।
समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मुहर्रम का जुलूस पूर्ववत जारी रहेगा।
विस्फोट के तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंच गईं और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर के सभी अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications